संवेदनशील बूथों के पास रहेगी कड़ी सुरक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा ने थाना बरगढ़ अंतर्गत आने वाले ग्राम मड़हा, किटहाई, गुइयां खुर्द, खोहर का भ्रमण कर संवेदनशील पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया। ये संवेदनशील पोलिंग बूथ मप्र सीमा से लगे हुए हैं। उन्होंने थाना बरगढ़ में चुनाव रजिस्टर का अवलोकन कर प्रभारी निरीक्षक मान सिंह को आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। एसपी ने कहा कि सभी संवेदनशील बूथों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के पहले से ही इंतजाम किए जाएंगे। अभी से इनका निरीक्षण कर तैयारी की जा रही है।