फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत प्रतिशत पूरा हो लाभार्थियों का पंजीयन

विज्ञापन
विज्ञापन
शत प्रतिशत पूरा हो लाभार्थियों का पंजीयन
विज्ञापन

चित्रकूट। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कैंप कार्यालय में प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के अंतर्गत विभिन्न विभागों के लाभार्थियों के पंजीयन के संबंध में बैठक की। जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम विकास स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा, होमगार्ड, पीआरडी, मानदेय कर्मियों, आंगनबाड़ी, आशा, रोजगार सेवक, रसोईयां, मनरेगा श्रमिकों एवं भारत सरकार की अधिसूचना के क्रम में असंगठित कर्मकार जो ग्रह आधारित कर्मकार उठाने वाले, ईट भट्ठा कर्मकार, मोची कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कर्मकार, धोबी, रिक्सा चालक, ग्रामीण भूमिहीन श्रमिक, आनॅअकान्ट कर्मकार, कृषि कर्मकार, सन्निर्माण कर्मकार, बीड़ी कर्मकार, हथकरघा कर्मकार, चमड़ा कर्मकार, दृश्य-श्रब्य कर्मकार के रुप में एवं ऐसे ही अन्य व्यवसायों पर कार्य कर रहे असंगठित कर्मकारों के शत प्रतिशत पंजीयन को ग्राम पंचायत स्तर पर आज पांच मार्च तक कैंप लगाए गए हैं। जिसमें संबंधित ग्राम विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी तथा संबंधित नोडल अधिकारी अधिक से अधिक जनसेवा केंद्रों के माध्यम से पंजीकरण करायें। प्रत्येक दशा में सभी लोगों का रजिस्ट्रेशन होना है। सीएससी जिला प्रभारी को निर्देश दिए कि जन सुविधा केन्द्र के प्रभारी कार्य में हीलाहवाली करेंगे तो उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस पंजीयन के दौरान कोई भी शुल्क नही लेगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र सिंह, जिला विकास अधिकारी आरके त्रिपाठी, डीसी मनरेगा अरुण कुमार, एनआरएलएम रामउदरेज यादव, जिला खनिज अधिकारी मिथलेश कुमार पांडेय, श्रम प्रर्वतन अधिकारी रामकुमार सहित समस्त खंड विकास अधिकारी व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें