फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अन्ना मवेशियों ने चौराहे पर लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
जब अन्ना मवेशियों से चौराहे पर लगा जाम
विज्ञापन

चित्रकूट। जिले में तमाम प्रयास के बाद भी अन्ना मवेशियों की समस्या का स्थाई समाधान नहीं हो पा रहा है। आएदिन किसान गांव से ऐसे मवेशियों को खदेड़ते हैं तो वह शहर मेें आकर राहगीरों की परेशानी का सबब बनते हैं। शनिवार को लगभग 50 अन्ना मवेशियों ने शहर के शंकर बाजार चौराहे पर जाम लगा दिया। कसहाई रोड व गंगाजी रोड की ओर से सुबह अचानक मवेशियों का बेड़ा चौराहे के पास पहुंच गया। नो इंट्री खुली होने के कारण बडे़ वाहन भी गुजर रहे थे। चौराहे पहुंचे मवेशियों को रास्ता न सूझा तो वह बीच में ही खड़े हो गए। जिससे जाम लग गया। वाहनों के हार्न सुनकर मवेशी भी इधर उधर भागने लगे और कई दुकानों में घुस गए। कई राहगीर बाइक व साइकिल चालक चुटहिल हो गए। लगभग आधे घंटे तक यह क्रम जारी रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें