वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मचाई धूम
राजापुर। बेराउर गांव स्थित मधुवन ज्ञान स्थली विद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन रविवार को किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत के प्रतिनिधि प्रमोद द्विवेदी ने किया। कक्षा सात व आठ के छात्र-छात्राओं ने दहेज और भ्रष्टाचार व नकल विहीन परीक्षा का एकांकी नाटक प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में छात्रा पावनी, मासूका, कृतिका, काव्या, आर्या, पलक, पल्लवी, व छात्र अनुकल्प, मयंक, अंशुमान, मानस, शिवानी आदि ने नृत्य प्रस्तुत किया। बेटी सुरक्षा के लिए चिरईया, राधा कृष्ण ने नाटक प्रस्तुत किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक अभिलाष कुमार, प्रधानाचार्य सुधा गुप्ता, चंद्र प्रकाश द्विवेदी, हरिशंकर पांडेय, इंद्र बहादुर सिंह, विवेक गुप्ता, सौरभ गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो