सपा की साइकिल रैली रवाना
अमर उजाला ब्यूरो
राजापुर। समाजवादी युवा चेतना साइकिल रैली को राजापुर से बांदा के लिए सपा के जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शनिवार को समाजवादी युवा चेतना रैली को पूर्व सांसद बाल कुमार पटेल, पूर्व विधायक लक्ष्मी प्रसाद वर्मा व जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस मौके पर महिला सभा की प्रदेश सचिव रामावाई वर्मा, लल्लू मोदनवाल, पवन पटेल, राजन सोनी, नवनीत सोनी, विष्णु गुप्ता आदि मौजूद रहे।