चित्रकूट। उत्तर प्रदेश विधान परिषद द्विवार्षिक इलाहाबाद-झासी खंड शिक्षक निर्वाचन में 89.05 फीसदी मतदान हुआ। मतदान को लेकर शिक्षकों में कई जगह भारी उत्साह देखा गया।
मतदान सोमवार की सुबह आठ बजे शुरू हुआ। पहले दो घंटे में मतदान धीमा रहा। सीआईसी में 9.09 फीसदी, कर्वी ब्लाक में 6.9,1 पहाड़ी में 1.04, मानिकपुर में 18.87, तुलसी इंटर कॉलेज में 23.38, रामनगर में 15.38 और मऊ में 18.97 फीसदी वोटिंग हुई। मतदान के पहले चरण में कुल 11.86 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 96 पुरुष और आठ महिला मतदाता हैं।
दोपहर 12 बजे तक कुल 37.63 फीसदी वोट पड़े। इस दौरान सीआईसी में 44.21 क्षेत्र पंचायत कार्यालय कर्वी में 28.19 फीसदी पहाड़ी ब्लाक में 23.96, मानिकपुर में 42.45 तुलसी इंटर कॉलेज राजापुर में 37.66 क्षेत्र पंचायत कार्यालय रामनगर में 42.31 और क्षेत्र पंचायत मऊ में 43.97 फीसदी लोगों ने वोटिंग की। कुल 286 पुरुष और 44 महिला मतदाता वोट डाल चुके थे।
दो बजे तक सीआईसी में 69.01 फीसदी, ब्लाक कर्वी में 53.19 पहाड़ी में 77.08 मानिकपुर में 68.87 तुलसी इंटर कॉलेज में 72.73 रामनगर में 75 और मऊ ब्लाक में 83.62 फीसदी वोट पड़े। इस दौरान कुल 540 पुरुष और 66 महिलाओं ने वोट डाले थे।
मतदान प्रक्रिया में जिलाधिकारी अभिषेक आनंद और पुलिस अधीक्षक वृंदा शुक्ला ने नजर बनाए रखी।
781 मतदाताओं ने डाले वोट
शिक्षक एमएलसी के लिए जिले में सात मतदेय स्थलों पर कुल 877 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करना था। जिनमें 758 पुरुष और 119 महिलाएं हैं। इनमें से सोमवार को हुई वोटिंग में कुल 781 मतदाताओं ने वोट डाले। 687 पुरुष और 94 महिलाओं ने वोटिंग की।