कुपोषण वार्ड में पतली मिली दाल
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। मुख्य चिकित्साधिकारी ने जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने वार्डों में जाकर भर्ती मरीजों से जानकारी की। उन्होंने कुपोषण वार्ड में जाकर भोजन के मानक की जांच की। दाल पतली होने पर डांट फटकार लगाई। शनिवार को सीएमओ डा. राजेंद्र सिंह ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर साफ -सफ ाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने ब्लड बैंक, पैथोलॉजी लैब, नेत्र विभाग, एनआरसी सहित महिला वार्ड का निरीक्षण कर जानकारी की। बताया कि ब्लड बैंक में नौ यूनिट रक्त पाया गया। पैथलॉजी लैब में गर्भवती महिलाओं के हीमोग्लोबिन से संबंधित जानकारी की। लैब टेक्निीशियनों की जांच कर समय पर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के लिए कहा। एनआरसी में भोजन गुणवत्ता परख कर सुधारने के निर्देश दिए। बताया कि आठ मरीज भर्ती मिले हैं। इस दौरान सीएमएस एसएन मिश्रा सहित स्टाफ मौजूद रहा।