दृष्टिबाधित छात्राओं ने रचाई मेंहदी
चित्रकूट। दृष्टिहीन आवासीय बालिका विद्यालय की दृष्टिबाधित छात्राओं का हौसला देखते ही बना। हरियाली तीज पर सभी ने अपने हाथों में अलग-अलग डिजाइन की मेंहदी लगाई। दृष्टिबाधित होने के बावजूद सभी छात्राओं का उत्साह खूब रहा। संस्था के सचिव शंकर लाल गुप्ता ने बताया कि सभी छात्राओं को तीज त्यौहार व देश भक्ति से जुड़े पर्व पर उत्साहित कर सांस्कृतिक कार्यक्र्रमों में भागीदारी कराई जाती है।