फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की रहेगी नजर हुडदंगी जायेंगे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
होली पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन

सरैंया/पहाड़ी। होली पर्व एवं लोकसभा चुनाव के मद्देनजर पीस कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्र के संभ्रांत जन प्रतिनिधियों एवं व्यापार मंडल, ग्रामीणों की मौजूदगी में चर्चा की गई। पहाड़ी प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल सिंह ने कहा कि होली पर्व को लेकर थाना क्षेत्र में अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी। होली में नशीले पदार्थ का सेवन कर हुड़दंग करने वालों के वीडियो रिकॉर्डिंग कराकर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए जेल भेजा जाएगा। सरैंया चौकी प्रभारी राजेश मिश्र ने कहा कि पुलिस की कई टीमें क्षेत्र में भ्रमण कर चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। राहगीरों के ऊपर जबरन रंग न डालें। कानून व्यवस्था का पालन करें। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रहलाद यादव, प्रधान प्रतिनिधि विजय बहादुर सिंह, बसंत कुमार, विमल तिवारी, कमल यादव व विश्वास द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें