फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 6.20 करोड़ से चमकेगा शहर, बढ़ेगी सुविधाएं

Mon, 16 Mar 2026 11:30 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। धर्मनगरी काशी और अयोध्या के बाद अब सरकार मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की तपोभूमि को संवारने में जुटी है। इसे आध्यात्मिक और आर्थिक रूप से संवारा जाएगा। राज्य सेक्टर योजना में इस पर 6.20 करोड़ खर्च होंगे। इससे पर्यटकों की संख्या तो बढ़ेगी, स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। सोमवार को जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने बेड़ी पुलिया चौराहा पर शुरू कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। मुआयने में डीएम ने नगर पालिका परिषद कर्वी में शौचालय के सामने प्रस्तावित वेंडिंग जोन, पुलिस बूथ और हॉर्टिकल्चर क्षेत्र विकसित करने के लिए ईओ को जमीन चिन्हित कर ड्राइंग एवं डिजाइन अनुमोदन के लिए निर्देश दिए। फुटपाथ पर लगभग तीन मीटर की दूरी पर डेकोरेटिव प्लांटर लगाने के निर्देश दिए गए, जिससे चौराहे का स्वरूप आकर्षक दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें