फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा

विज्ञापन
विज्ञापन
सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। लौह पुरुष सरदार बल्लभभाई पटेल की पुण्यतिथि पर शनिवार जिले में राजनैतिक दलाें, सामाजिक संस्थाओं ने गोष्ठी कर श्रद्धांजलि दी। भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मानिकपुर क्षेत्र के इटहा देवीपुर गांव में गोष्ठी की। जिसमें सरकार पटेल की तस्वीर पर पुष्पअर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह ने कहा कि सरदार पटेल ने देश को एकता के सूत्र में बांधने का कार्य किया है। इस मौके पर मऊ मानिकपुर विधानसभा अध्यक्ष दिवाकर सिंह, इजराइल, अमरदीप, बबलु, राघवेंद्र,राजू, प्रकाश, प्रेमादेवी, सावित्री देवी, नीलू देवी, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे। वहीं सरदार सेना ने के कार्यकर्ताओं ने शहर के पटेल तिराहे पर स्थित प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इस मौके पर विजय शंकर पटेल, मोहित,भूपेंद्र, विकास सिंह, कुलदीप सिंह, सचिन पटेल, भूपत सिंह, विजय आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित गोष्ठी में जिलाध्यक्ष पंकज मिश्र ने कहा कि सरदार पटेल नि:संदेह युगपुरुष थे। जो युगों-युगों तक भारतीय राजनीति में अपने मूल्यों के चलते स्थापित रहेंगे। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने सरदार की उपाधि प्रदान की। पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक द्विवेदी ने कहा कि आज के समय में सरदार पटेल अनुकरणीय हैं। युवा पीढ़ी को उनके चरित्र से बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। गोष्ठी में भैयालाल फ ौजी, सुभाष अग्रवाल, नरवेश सचान, अवधेश करवरिया, नत्थू पटेल व भोला नामदेव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें