फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: चित्रकूट में 60.47 फीसदी मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले की चार नगर निकाय की सीटों पर भीषण गर्मी व उमस के बीच मतदान छिटपुट घटनाओं के बीच सकुशल संपन्न हुआ। पहली बार नगर निकाय का दर्जा पाने वाले मऊ क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी व निर्दल प्रत्याशी के बीच जमकर विवाद हुआ।
विज्ञापन

मारपीट की नौबत तक आई लेकिन पुलिस टीम ने आकर स्थिति संभाल ली। दोनों प्रत्याशियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुल मतदान 60.47 प्रतिशत हुआ। इसमें सबसे ज्यादा मऊ में 69.47 प्रतिशत, राजापुर 62.20, मानिकपुर में 59.10 व कर्वी शहर में 50.9 प्रतिशत रहा। 2017 में 65.11 प्रतिशत की तुलना में मतदान का प्रतिशत रिकार्ड इस बार नहीं टूट पाया है।
गुरुवार को नगर निकाय के चुनाव के मतदान को लेकर सुबह से बूथों पर मतदाताओं की भीड़ जुटने लगी। शुरुआत के चार घंटे 11 बजे तक सभी चारों स्थानों पर मतदान का प्रतिशत तेजी से बढ़ा जो बाद में दोपहर को तीन बजे तक मतदान धीमा हुआ। शाम को फिर से मतकेंद्रों में भीड़ बढी इसका नतीजा रहा कि कई स्थानों पर देर शाम सात बजे तक मतदान हुआ।
विज्ञापन

मऊ में भाजपा प्रत्याशी अमित द्विवेदी व निर्दल संदीप त्रिपाठी के बीच फर्जी मतदान कराने को लेकर विवाद हुआ। इसकी जानकारी होते ही पुलिस टीम पहुंची और मारपीट की नौबत आने के पहले ही स्थिति संभाल ली। एसपी वृंदा शुक्ला के निर्देश पर थाना प्रभारी राजीव सिंह ने दोनों पक्ष से गाली गलौज, धमकी व मतदान के दौरान अशांति फैलाने का प्रयास करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
शहर के तरौंहा व राजापुर में कई बार फर्जी मतदान कराने और वोटर लिस्ट में नाम न होने को लेकर प्रत्याशियों व मतदाताओं ने विरोध दर्ज कराया। बूथों में पैड में स्याही न होने और छांव की व्यवस्था न होने की शिकायतें रहीं। प्रेक्षक राजेश पांडेय के अलावा डीएम अभिषेक आनंद व एसपी वृंदा शुक्ला लगातार सभी स्थानों पर मतदान का जायजा लेते रहे।
नगर पालिका चित्रकूटधाम कर्वी में मतदान प्रतिशत पहले ही घंटे में अन्य नगर निकाय मऊ, राजापुर व मानिकपुर की अपेक्षा धीमा रहा जो अंततक क्रम बना रहा। 2017 के चुनाव में जिले में कुल 65.11 प्रतिशत मतदान हुआ था लेकिन इस बार यह रिकार्ड नहीं टूट सका और प्रतिशत 60.47 पर अटक गया। अलग अलग स्थानों की तुलना में कर्वी में 2017 में 59.07 प्रतिशत मतदान था इस बार यह प्रतिशत घटकर 50.9 पर आ गया। इसी प्रकार मानिकपुर 67.72 की जगह 59.10 प्रतिशत व राजापुर 68.55 की जगह 62.20 प्रतिशत तक ही पहुंच पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें