फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समझौता के बावजूद बैंक ने भेजी नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
समझौता के बावजूद बैंक ने भेजा नोटिस
विज्ञापन

पहाड़ी। ब्लाक मुख्यालय पहाड़ी के ग्राम देवल के पीड़ित जगरुप पुत्र तिजोला ने मुख्यमंत्री सहित जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि वह गरीब मजदूर है। जिसके चलते उसे वर्ष 2010 में तांगा घोड़ा क्रय करने के लिए 25 हजार रुपये ऋण इलाहाबाद बैंक शाखा पहाड़ी से लिया था। बताया कि अभी तक छह हजार रुपये जमा किया है। घोड़ी एक वर्ष बाद बीमार होकर मर गई। इसके बाद उक्त धनराशि बैंक के संबंधित अधिकारियों के निर्देशन पर ग्राम प्रधान के समक्ष समझौते पर दिया है। बैंक अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि समझौते के अभिलेख उसे नहीं दिया गया। 28 फरवरी को बैंक शाखा से पुन: 53 हजार 110 रुपये की वसूली की नोटिस जारी की गई है जो गलत व असंवैधानिक है। पीड़ित ने भेजे गए पत्र में मांग की है कि न्यायहित में इंसाफ दिलाया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें