सपा के बूथ प्रभारियों की बैठक
चित्रकूट। समाजवादी पार्टी के बूथ प्रभारियों की बैठक रामनगर के अवंतिबाई पूर्व माध्यमिक विद्यालय में की गई। जिसमें बूथ प्रभारियों को लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए निर्देश दिए गए। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव डा. निर्भय पटेल ने कहा कि अब भाजपा के फरेब को खत्म करने का समय आ आ गया है। छात्र, नौजवान, महिलाएं सरकार को उखाड़ फेेंके। सपा के जिलाध्यक्ष अनुज यादव ने कहा कि बूथ प्रभारी वोटर लिस्ट में नाम चढ़ाने के लिए अभी से जुट जाए। चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने के लिए अभी से सजग हो जाए। भाजपा के शोषण व उत्पीड़न से जनता को बचाना होगा। बैठक में मो. गुलाब खा, मनोज यादव, जगदीश यादव, शंकर दयाल यादव, मनोरमा सिंह, एजाह हसन, हरी प्रसाद यादव, कमल यादव, जितेंद्र सिंह गजाधर निषाद, रमेश पाठक आदि मौजूद रहे। ब्यूरो