कोटेदार के खिलाफ महिलाओं ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पहाड़ी विकास खंड के ग्राम नांदिन कुर्मियान के ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर अपर जिलाधिकारी जीपी सिंह को ज्ञापन दिया। सोमवार कलक्ट्रेट पहुंचे ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि कोटेदार की शिकायत अधिकारियों से की गई थी। जिस पर कोटा सस्पेंड कर दिया गया था। इसके बाद से कोटेदार कोटा बहाल करने के लिए ग्रामीणों से अपने पक्ष में जबरन हस्ताक्षर बनाए जा रहे हैं। पट्टा दिलाने के नाम पर भी हस्ताक्षर कराए जा रहे हैं। मारने पीटने की धमकी भी दी जा रही है। कोटेदार का कोटा निरस्त किया जाए। इस मौके पर सरोज कुमार, गोविंद, नथन सिंह, कलावती, रामकली, चुन्नी, कल्लू प्रसाद आदि मौजूद रहे।