फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 500 मीटर खोदी सड़क, रोजाना लग रहा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के मुख्य चौराहे से लेकर लगभग 500 मीटर तक हाईवे पर सड़क खोदी गई है। जिसके चलते आए दिन जाम की स्थिति व लोग गड्ढ़ों में गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

शहर के धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक राष्ट्रीय राजमार्ग की मुख्य सड़क के बीच में चार दिन पहले सड़क खोदी गई है। इसे खुला छोड़ दिया गया है। उखड़ी सड़क से रोजाना कई बार जाम लग रहा है। इससे लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।
दुकानदार विष्णु गुप्ता, मो. रफीक, छेदीलाल, मो. आमिर, रामचंद्र आदि ने बताया कि शहर की मुख्य सड़क के बीचों-बीच खोदाई होने से काफी दिक्कतें हैै। शहर का मुख्य व्यस्ततम मार्ग है। सड़क का चौड़ीकरण नहीं किया गया और बीच में खोद दिया है। इस संंबंध में नगर पालिका के ईओ लालजी यादव ने बताया कि धनुष चौराहे से पटेल तिराहे तक सड़क पर डिवाइडर बनाया जाना है। जल्द ही इस काम को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें