फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: आंधी-बारिश से 50 गांवों की बिजली गुल

Sun, 04 Jun 2023 11:56 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो नंबर- 16-
विज्ञापन

आंधी-बारिश से 50 गांवों की बिजली गुल
कई जगह पेड़ गिर गए और टूट गए बिजली के खंभे
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भीषण गर्मी में रविवार की शाम आई तेज आंधी और आधे घंटे की बारिश से जिला मुख्यालय सहित आसपास के क्षेत्रों का मौसम बदल गया। दोपहर को पारा 42 डिग्री के पास था, जो शाम को लुढ़ककर 35 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। आंधी से कुछ स्थानों पर पेड़ और खंभे भी गिर गए। इससे करीब 50 गांवों की बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। पानी की सप्लाई भी बाधित रही।
रविवार की शाम को अचानक बादल छा गए। इससे के बाद धूल भरी आंधी चलने लगी। करीब आधा घंटे से अधिक बारिश हुई। इससे कई दिनों से पड़ रही गर्मी से राहत मिली है। बारिश होने कुछ स्थानों पर सड़क पर पानी भर जाने से समस्या भी हुई। दोपहर को 42 डिग्री पर था। बारिश होने से 35 डिग्री पर आ गया। तेज आंधी आने से भरतकूप व पहाड़ी क्षेत्र में पेड़ गिर गए। भरतकूप क्षेत्र में रौली कल्याणपुर गांव के पास पेड़ गिरने से बिजली का तार टूट गया। इससे बिजली की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहाड़ी क्षेत्र में सिधौली गांव के पास एक बिजली का खंभा गिर गया। इससे देवल, व्यौहरा, पनौटी, सगवारा आदि गांव की बिजली की आपूर्ति बंद हो गई। जिला मुख्यालय में भी एक घंटे से अधिक बिजली की आपूर्ति बंद रही। इससे पानी की आपूर्ति भी शाम को कई मोहल्ले में बाधित रही। बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि आंधी आने से कुछ स्थानों पर बिजली की तार टूट गए हैं, उन्हें सही कर बिजली की आपूर्ति शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें