फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: पट्टा क्षेत्र से हटकर खनन में 50 लाख का जुर्माना, पोकलैंड सीज, ओवर लोड़ चार वाहनों पर कार्रवाई

Wed, 11 Feb 2026 11:39 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। पट्टा क्षेत्र से हटकर खनन करने में टास्क टीम ने पट्टा धारक पर 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही ओवर लोड मिले चार वाहनों पर कार्रवाई की है। एक पोकलैंड मशीन भी सीज की गई है। सरधुवा थाना क्षेत्र के खनन को आठ हेक्टेयर से अधिक का पट्टा एमएम कंस्ट्रक्शन को मिला था। ग्रामीणों की लगातार शिकायत के बाद बुधवार को टास्क फोर्स टीम ने खनन निरीक्षण का निरीक्षण किया। नापजोख में पता चला कि पट्टा धारक ने खनन क्षेत्र के सीमांकन के बाहर खनन किया है। इस पर टीम ने पट्टा धारक पर 50.30 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके अलावा टीम को खनन करते समय एक पोकलैंड मशीन मिली, इसको सीज कर दिया गया। टीम को रास्ते में तीन डंपर व एक ट्रैक्टर ओवर लोड मिले। इस पर सभी पर कार्रवाई की है। टीम में एसडीएम राजापुर फूलचंद्र यादव, जिला खनिज अधिकारी रणवीर सिंह, खान निरीक्षक मंटू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें