चित्रकूट। हाईस्कूल व इंटर की अंक सुधार बोर्ड परीक्षा के पहले दिन हिंदी का पेपर हुआ। जिसमें 47 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
हाईस्कूल व इंटर के बोर्ड के अंक सुधार की परीक्षा जिले में शुरू हुई। जिसमें जिले में चार केंद्र बनाए गए है। जिसमें बालिका इंटर कालेज कर्वी, व बालिका इंटर कालेज राजापुर, बालिका इंटर कालेज बरगढ़ सहित आदर्श इंटर कालेज मानिकपुर है। प्रथम पाली में हाईस्कूल का हिंदी विषय की परीक्षा सुबह 8 बजे से 10 बजकर 15 मिनट तक हुई। जिसमें कुल 76 परीक्षार्थियों से 45 उपस्थित रहे 31 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली मेें इंटर के हाईस्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई। जिसमेें 87 परीक्षार्थी में से 71 उपस्थित रहे 16 अनुपस्थित रहे।