फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कजर्रवाई न होने से ग्रामीणों ने शुरू किया अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीणों ने मुख्यालय पर शुरू किया अनशन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। विकास कार्योँ में गड़बड़ी की शिकायत पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्यालय पर अनशन शुरू कर दिया है।
सोमवार को मऊ ब्लाक क्षेत्र के बरियारी कला गांव के राजेंद्र निषाद, राजकुमार, कल्लू, भइयन, महेश तिवारी, भुवनेश्वर, मोहनलाल, बिट्टी देवी, रमकलिया आदि ग्रामीण मुख्यालय के पटेल तिराहे पर विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर अनशन पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि कई गड़बड़ी की शिकायत के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही। प्रधानमंत्री आवास में जमकर धांधली की गई है। जांच के लिए बीडीओ को आदेशित किया गया था। आरोप लगाया कि मिलीभगत के चलते जांच नहीं हुई। मांग किया कि सक्षम अधिकारी से जांच कराकर अपात्रों को दी गई धनराशि की रिकवरी कराकर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें