फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भदोही ने कानपुर टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भदोही ने कानपुर टीम को हराया

अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। अंतर्राज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट चित्रकूट चैलेंज कप का फाइनल जीतने वाली टीम भदोही व उपविजेता टीम कानपुर के खिलाड़ियों को सोमवार स्टेडियम में सम्मानित किया गया। टूर्नामेंट में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज कानपुर के गौरव मिश्र, सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज कानपुर के रोहित झा, सर्वश्रेष्ठ कीपर चित्रकूट के सुमित मिश्रा, मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार भदोही के शैलेश राय को दिया गया। सर्वश्रेष्ठ अंपायर के रूप में हबीब खान, सर्वश्रेष्ठ स्कोरर शशिभूषण सिंह एवं कमेंट्रेटर सर्वेश निगम को भी स्मृति चिंह दिए गए। रविवार फाइनल मुकाबले में भदेाही ने कानपुर को 40 रन से हरा दिया था। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, विधायक आरके सिंह पटेल, पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार झा, अपर एसपी बलवंत चौधरी, सदर एसडीएम इंदु प्रकाश, सीओ रजनीश यादव, ग्रामोदय विवि के कुलपति नरेश चंद्र गौतम डीआरआई के संगठन सचिव अभय महाजन, व्यापारी नेता पंकज अग्रवाल, राहुल गुप्ता, गोलू , सानू गुप्ता, मुशर्रफ हुसैन उर्फ मोशू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें