चित्रकूट(ब्यूरो)। अद्मभास महासभा के पदाधिकारियों ने विकास खंड के मानिकपुर क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास से लेकर पेंशन व बिजली की समस्या को लेकर प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को पत्र सौंपा। जिसमें कहा गया कि कई गांव में प्रधानमंत्री आवास के नाम पर ग्रामीणों से वसूली की जा रही है। ऐसी शिकायतों की जांच कराकर दोषियों पर कार्रवाई हो। पेंशन पाने के लिए लोग भटक रहे हैं। समाज कल्याण विभाग से सभी को टरका दिया जाता है। इस मौके पर महासभा का प्रदेश सचिव, लवलेश कुमार, दिनेश केशरवानी, विजय,राकेश, राजू प्रसाद, रज्जन, रामपाल, राकेश पटेल आदि मौजूद रहे।
आवास व पेंशन के लिए भटक रहे ग्रामीण