फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 760 में 400 सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। मौसम में लगातार बदलाव से लोगों की सेहत बिगड़ रही है। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, खांसी, बुखार व पेट दर्द के इलाज को पहुंच रहे हैं। इन दिनों खांसी व बुखार मरीजों को ज्यादा परेशान कर रहे हैं। रोजाना छह-सात मरीज भर्ती हो रहे हैं। डॉक्टर मौसमी बीमारियां बता रहे हैं। बुधवार को 760 मरीज जिला अस्पताल पहुंचे। इसमें 400 मरीज सर्दी, खांसी और बुखार के थे।
विज्ञापन

मौसम का मिजाज बदलने से वायरल का प्रकोप बढ़ा है। बुधवार को जिला अस्पताल में 760 मरीज ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे। इनमें ज्यादातर बुखार, सर्दी, खांसी व पेट दर्द के मरीज थे। पर्चा व औषधि वितरण काउंटर से लेकर डॉक्टरों के कक्ष तक मरीजों की लंबी लाइन लगी रही। अस्पताल प्रशासन की ओर से लाइन दुरुस्त लगाने के लिए कोई इंतजाम नहीं थे। सुरक्षा कर्मी भी नदारद रहे।
बुधवार को जिला अस्पताल में पेट दर्द, बुखार व खांसी के ग्रसित पुरानी बाजार निवासी शारदा (24), लोहदा निवासी राकेश (20), कालूपुर पाही निवासी रामनरेश का पांच वर्षीय पुत्र सत्यम, कांडीखेरा निवासी जितेंद्र (27), लोढ़वारा निवासी संगीता (30) पत्नी सुरेंद्र कुमार, बरद्वारा निवासी संगम (17), पश्चिम सरीरा कौशांबी निवासी (25), नांदी तौरा पहाड़ी निवासी नत्थू (65), सिकरी कमासिन निवासी संपतिया (65) पत्नी बजरंगा, पासी तिराहा कर्वी निवासी कुस्सा (56) पत्नी सुदामा, नई दुनिया बनकट निवासी मनीष का दो माह का पुत्र सोनूू, गुरौला मानिकपुर निवासी अनिल के दो वर्षीय पुत्र दुर्गेश को भर्ती कराया।
विज्ञापन

सीएमएस डाॅ. सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि 100 शैया के संयुक्त जिला चिकित्सालय के छह वार्ड हैं, जिसमें 30 मरीज भर्ती हैं। बुधवार को 10 मरीजों को छुट्टी दे दी गई है। इसमें सबसे ज्यादा बुखार, खांसी व पेट दर्द के मरीज भर्ती हो रहे हैं। फिलहाल अभी मरीजों को भर्ती करने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है। अस्पताल में इन बीमारियों से बचाव के लिए पर्याप्त दवाओं का भंडार भी है। आक्सीजन प्लांट चालू है और इसके अलावा गैस सिलिंडर भी रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें