फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार मिले कोरोना संक्रमित 57 स्वस्थ्य

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में लगातार कोरेाना संक्रमित मरीजों की संख्या कम हो रही है। शनिवार को जिले भर में कुल 2340 लोगों की जांच में सिर्फ 4 पाजिटिव मरीज मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार ने बताया कि कुल जांच 2340 की गई जिसमें पाजिटिव केस 4 मिले हैं। पहले से मरीजों में स्वस्थ्य होने वालों की संख्या 57 है। अब जिले में 180 एक्टिव केस है। मृतकों की संख्या 75 हो गई है। इसके अलावा होम आइसोलेशन के मरीजों से स्वास्थ्य आदि के बारे में जानकारी कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में लगे कर्मचारियों द्वारा लगातार की जा रही है। सभी चिकित्सालय में दवाओं आदि की उपलब्धता पर्याप्त मात्रा में है। जिले के कई स्थानों पर स्वास्थ्य विभाग व नगर पालिका की टीम ने सैनिटाइज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें