फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: बैंक ऋण न चुकाने पर 38 भूमि की होगी नीलामी

Sat, 07 Mar 2026 11:49 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बैंक ऋण न चुकाने वाले लोगों की कुर्क की गई भूमि की पुनः नीलामी 13 मार्च को मानिकपुर तहसील परिसर में सुबह 11 बजे होगी। मानिकपुर तहसीलदार दयाशंकर वर्मा ने यह जानकारी दी। कुल 38 गाटा कुर्कशुदा भूमि की नीलामी की जाएगी। इनमें क्षत्रपाल पुत्र चिल्हू की भूमि भी शामिल है, जो नयापुरवा रुकमाबुजुर्ग के निवासी हैं। वह बैंक के 10 बड़े बकाएदारों में से एक हैं। उनकी भूमि चार फरवरी को कुर्क की गई थी। पहले नीलामी 27 फरवरी को होनी थी, पर पर्याप्त प्रचार-प्रसार न होने से प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। नीलामी की शर्तों की जानकारी उप जिलाधिकारी कार्यालय मानिकपुर से प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें