फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: 35.44 मीटर भाला फेंक सपना ने रोशन किया नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। स्पोट्र्स स्टेडियम में भाला फेंक का अभ्यास विगत सात महीने से कर रही सपना देवी ने पहली बार स्टेट स्कूल गेम्स में तृतीय स्थान प्राप्त कर मंडल की पहली एथलीट बनीं हैं। सपना ने 35.44 मीटर भाला फेंककर जिले को गौरवांवित किया है। इससे पहले सपना ने स्टेट एथलेटिक्स लखनऊ में दूसरा स्थान प्राप्त किया था।
विज्ञापन

खेल प्रशिक्षक अंगद सिंह व क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार के संरक्षण में एथलीट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। इस सफलता पर सांसद आरके सिंह पटेल, डीएम अभिषेक आनंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, सदर विधायक अनिल प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता, कोआपरेटिव चेयरमैन पंकज अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि शक्ति सिंह तोमर, एथलीट संघ के सचिव विवेक अग्रवाल ने बधाई दी है। सीडीओ अमृतपाल कौर ने सपना की सफलता पर नारी शक्ति को सशक्त करने वाला कदम बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें