चित्रकूट। शिवाजी ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशन कानपुर के तत्वावधान में शहर में टैलेंट सर्च परीक्षा का आयोजन किया गया। जेपी इंटर काॅलेज में विभिन्न विद्यालयों के 350 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी। इसमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को कक्षा छह से इंटर तक की निशुल्क शिक्षा दी जाएगी।
रविवार को कॉलेज परिसर में परीक्षा के दौरान आयोजक संस्थान के निदेशक इं. अतुल सचान ने बताया कि चित्रकूट में अच्छी शिक्षा के लिए जेपी इंटर काॅलेज में अध्ययन केंद्र खोला गया है। लक्ष्य जिले में अच्छी शिक्षा को बढ़ावा देना है, जिससे गरीब बच्चों को कम शुल्क में अच्छी शिक्षा मिल सके। टैलेंट सर्च परीक्षा में 350 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
निदेशक ने बताया कि इसका परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। जिसे कॉलेज की वेबसाइट पर भी देखा जा सकेगा। इस मौके पर मानसिंह, अजीत सिंह, सिद्धार्थ विश्वकर्मा, निधि द्विवेदी, सतीश कुमार, धर्मेंद्र, जेपी मिश्रा, रजनीश कुमार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे।