सरैंया। हनुवा गांव के घटिया पुरवा में पशुबाड़े की दीवार में सेंध लगाकर चोर 35 बकरियां ले गए। पीडि़त ने सरैंया चौकी में तहरीर दी है।
हनुवा गांव के घटिया पुरवा निवासी शिवदास ने बताया कि शुक्रवार की रात चोर पशुबाड़े की दीवार में सेंध लगाकर उसकी 35 बकरियां ले गए। शनिवार की सुबह जब जानकारी हुई तो ग्रामीणों की मदद से चोरों की तलाश की गई, लेकिन पता नहीं चलाया। उसने रिपोर्ट दर्ज कर बकरियां खोजने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में पशु चोर सक्रिय हैं, जो वाहन लेकर गांवों में आते हैं। मौका पाते ही पशुओं को चुरा ले जाते हैं।