676 विद्यार्थियों ने दी ट्रिपल सी की परीक्षा
चित्रकूट। शहर के शंकर बाजार स्थित राष्ट्रीय कंप्यूटर शिक्षा मिशन परिसर में चल रही ट्रिपल सी की आनलाइन परीक्षा संपन्न हुई। चार चरणों में हुई परीक्षा के दौरान कुल 1183 परीक्षार्थियों में से 676 ने परीक्षा दी और अनुपस्थित 224 रहे । परीक्षा प्रभारी एनके वर्मा (नीलिट गोरखपुर) एंव सुभाष चंद्र साहू (प्रबंध निदेशक आरसीएसएम) की देखरेख में परीक्षा का समापन हुआ। चार दिन तक अलग-अलग बैच में हुई परीक्षा में चित्रकूटधाम मंडल के परीक्षार्थी शामिल हुए। इस दौरान निरीक्षक ज्योति साहू, विनीता सिंह, रिजवाना अखिलेश कुमार आशीष कुमार आमिर हसन राजीव सिंह, विनोद कुमार बृजेश कुमार मौजूद रहे। ब्यूरो