देवरिया कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। देवरिया नारी निकेतन कांड को लेकर कांग्रेसियों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष मंडल प्रभारी व पूर्व विधायक विजय प्रकाश और प्रदेश महामंत्री सुधाकर तिवारी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। सोमवार को मुख्यालय स्थित पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर कांग्रेसियों ने सदर तहसील परिसर में धरना दिया। जिसमें पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा की सरकार में महिलाओं की सुरक्षा से किसी को सरोकार नहीं है। सब जगह महिलाओं का उत्पीड़न हो रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पंकज मिश्रा, शिव गुलाम वर्मा, अबकारी बेगम, त्रियुगीनारायण शुक्ल, गज्जू प्रसाद फौजी, यमुना याुक्ला आदि ने संबोधित किया। माताबदल, संदीप सिंह, अनुरागी, अनिल कसौंधन, अरूण गुप्ता, अवधेश करवरिया, आनन्द पांडेय, रमादत्त मिश्र, भोला नामदेव, गंगा करवरिया, विष्णु कुमार, केदारनाथ नीरू गुप्ता आदि मौजूद रहे।