फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग तीन घर जले

विज्ञापन
आग से जले घर। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग तीन घर जले संवाद न्यूज एजेंसी  राजापुर (चित्रकूट)। खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने घर मे मौजूद लोगों ने मदद की गुहार लगाई। गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण करते हुए पड़ोस के तीन घरों को आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची दमकल व ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत बाद आग पर काबू पाया गया।  राजापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बरुआ के मजरा शिवलहा पुरवा में बुधवार की देर शाम को गांव के फूलचन्द्र निषाद की पुत्री कुन्नी गैस चूल्हे से खाना बना रही थी। खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर में आग लग गई। यह देख खाना शोर मचाते हुते बाहर भागी। खेत में काम कर रहे परिजन शोरगुल सुन पहुंचे। तब तक घर मे रखे दो गैस सिलेंडर फटने से आग ने विकराल रूप धारण कर फूलचन्द्र के भाई मेवालाल व रामचन्द्र के कच्चे मकान को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने राजापुर थाना पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। थानाध्यक्ष गुलाब त्रिपाठी दमकल टीमे के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल व ग्रामीणों की मदद से भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से घर समेत लाखों रुपये की गृहस्थी जलकर खाक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें