फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: स्वदेशी गो-संवर्धन योजना में 28 लाभार्थी ई-लॉटरी से चयनित

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। नंद बाबा दुग्ध मिशन के तहत मुख्यमंत्री स्वदेशी गो-संवर्धन योजना वर्ष 2026-27 के लिए 28 लाभार्थी चयनित हुए। सभी का चयन ई-लॉटरी के जरिए किया गया। यह ई-लॉटरी प्रक्रिया विकास भवन में अपनाई गई। योजना में 312 ऑनलाइन आवेदन किए थे। मुख्य विकास अधिकारी डीपी पाल की अध्यक्षता में गठित चयन समिति ने लाभार्थियों के साक्षात्कार लिए। 14 पुरुष और 14 महिला लाभार्थी चयनित की गईं। चयन प्रक्रिया में जिला विकास अधिकारी, मुख्य कोषाधिकारी और मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ और बलिनी मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी के प्रबंधक भी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें