सरैंया/मानिकपुर (चित्रकूट)। शनिवार की शाम को हल्की बारिश के साथ अलग-अलग गांव में बिजली गिरने से 25 ग्रामीण झुलस गए। जिसमें एक किशोरी की हालत नाजुक है।
सरैंया क्षेत्र के दुधवनिया गांव की प्रीती, मुन्नू, संतोषिया व सोना, सरैंया गांव की पूजा, दुजिया, सुमित, मऊ गुरदरी गांव के मो. अली, मूरी, अब्दुल व अन्य बिजली गिरने से झुलस गई। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मानिकपुर में भर्ती कराया गया है। इसी तरह से अन्य गांव में कुछ ग्रामीण बिजली गिरने झुलस गये है। जिन्हें परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया है।
बेहोश हुआ चालक
चित्रकूट । कलक्ट्रेट रोड़ पर खड़े फूलपुर प्रयागराज निवासी ड्राइवर फूलचंद्र गर्मी के चलते बेहोश होकर गिर पड़ा। वहीं मौजूद टै्रफिक सिपाही जागेश्वर राजपूत ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत में सुधार है। संवाद