भिटारी गांव में 24 गरीबों व असहायों को समाजसेवियों ने कंबल बांटे।
पूर्व डीडीसी व सपा नेता राजभूषण द्विवेदी व पूर्व प्रधान हनुमान प्रसाद ने
कहा कि गरीबों की सेवा सबसे बड़ा पुण्य है। हरेक समाजसेवी को कड़ाके की
ठंड से बचाव के लिए गरीबों को कंबल ओढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान
पवन कुमार पांडेय, जय प्रकाश तिवारी आदि उपस्थित रहे।