फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: खरीफ के लिए 23,254 किसानों ने कराया बीमा

Thu, 24 Aug 2023 01:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। प्रधानमंत्री बीमा फसल योजना में खरीफ की फसल (धान, ज्वार, बाजरा मक्का, उर्द, मूंग, अरहर, तिल सोयाबीन व मूंगफली) में इस साल 23,254 किसानों का बीमा हुआ है। बीते वर्ष 23,372 किसानों ने बीमा कराया था।
विज्ञापन

जिले में किसानों का बीमा करने वाली कंपनी यूनिवर्सल सोम्यो जनरल इन्श्योरेंस ऑफ इंडिया यह कार्य देख रही है। इस बार सूखे जैसे हालत भी जिले में बने रहे। जिला कृषि अधिकारी राजपति शुक्ल ने बताया कि बीमित किसानों में 21,257 पर ऋण है जबकि गैर ऋणी किसानों की संख्या 1997 है।
अधिकारियों ने बताया कि बीमा कराने के लिए आवश्यक कागजातों में आधार कार्ड, बैंक खाता संबंधी प्रपत्र, भूमि स्वामी संबंधी प्रपत्र, बटाई प्रमाण पत्र व फसल बुआई का प्रमाण पत्र व मोबाइल नंबर जरूरी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें