बरगढ़। थाना के टेड़ी पुरवा मजरा सेमरा में ट्यूबवेल में सो रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने मुंह में कपड़ा ठूंसकर पीटा और 23 हजार रुपये लूट ले गए। सुबह जब परिजन पहुंचे तो उन्हें घटना की जानकारी हुई।
टेड़ी पुरवा निवासी हीरालाल कुशवाहा 65 अपने खेत मेें स्थित ट्यूबवेल पर सो रहा था। किसान के मुताबिक गुरुवार देर रात कुछ बदमाश आए। उन्होंने उसको पीटा इसके बाद बक्से में रखे 23 हजार रुपये ले गए। बरगढ़ थानाध्यक्ष अंजनी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।