चित्रकूट/भरतकूप/मानिकपुर। जिले में आठ पुलिसकर्मी समेत कुल 22 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। अब पाजिटिव की संख्या 429 हो गई है। पहले से पॉजिटिव मरीजों में तीन ने यह जंग जीतकर घर वापसी की है। जिले में कुल एक्टिव केस 118 हैं। जिला प्रशासन की टीम ने स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मिलकर पॉजिटिव मिले मरीजों के घर व आसपास के इलाकों में बैरीकेटिंग कराई है। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि 22 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें 8 पुलिसकर्मी, राजापुर, कर्वी, कसहाई रोड, प्यारेलाल कालोनी, रामायण मेला के पीछे, रसिन वपहाड़ी के मरीज हैं। बृहस्पतिवार को तीन मरीज की घर वापसी हुई है। 1450 लोगों के सैंपल की जांच की गई है। पॉजिटिव मिले मरीजों के घरों को सैनिटाइज कराकर मरीजों को अस्पताल भेजागया है। पॉजिटिव पाए गए मरीजों के आस पास रहने वाले लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं।