फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोषण अभियान में होगा सकरात्मक बदलाव

विज्ञापन
विज्ञापन
पोषण अभियान में होगा सकरात्मक बदलाव
विज्ञापन

चित्रकूट। मुख्य विकास अधिकारी डा. महेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में कुपोषण की रोकथाम हेतु पोषण अभियान सम्मिलित कंवर्जेन्स विभागों के साथ कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि देश में नाटेपन, अल्प पोषण, खून की कमी (अनीमियां), तथा जन्म के वक्त कम वजन वाले शिशुओं की संख्या में कमी लाने के लिए विभिन्न विभाग वर्षों से सक्रिय है। इस दिशा में आपेक्षित परिणाम नही हुए टेक्नोलॉजी की मदद से पोषण अभियान के तहत सकारात्मक बदलाव किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम बुधवार को एएनएम सेंटर व उप केन्द्र पर सुपोषण स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग, पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास, खाद्य एवं रसद विभाग तथा राष्ट्रीय आजीवित मिशन में सहयोग किया जा रहा है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन-जिन विभागों को जिम्मेदारी दी गयी है वह शासन की मंशा के अनुरुप अभियान चलाकर कुपोषण को रोके। उन्होंने पोषण पुर्नवास केन्द्र, ग्राम्य स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा पोषण समिति, हॉट कुक्ड फूड योजना, पोषाहार वितरण आदि विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. राजेन्द्र ंसिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रकाश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार, समस्त बाल विकास परियोजना अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें