महिलाओं को उनके अधिकार की दी जानकारी
खोही। सामाजिक विकास संस्थान ने महिलाओं के विकास के लिए मनोहर गंज गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमेें महिलाओं के अधिकार के बारे में जानकारी दी गई। परिवार परामर्श दात्री पूजा ने बताया कि वोट देने के अधिकार, घरेलू हिंसा आदि की जानकारी दी। अभिषेक ने महिलाओं व छात्राओं के लिए चल रही योजनाओं की जानकारी दी। मनीष ने बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ और दहेज प्रथा की जानकारी दी। ब्यूरो