अधिकारी कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन
चित्रकूट। जिलाधिकारी विशाख जी अय्यर की अध्यक्षता में शनिवार की शाम को कलक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई। जिसमें तय हुआ कि सभी अधिकारी व राज्य कर्मचारी पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों के परिजनों को एक दिन का वेतन सहयोग राशि के रूप में देंगे। डीएम ने बताया कि यदि कोई कर्मचारी अतिरिक्त भी देना चाहे तो उसे भी लेकर शहीदों के परिजनों तक पहुंचाया जाएगा। उधर, शहर के मदरसे से सैकड़ों मुस्लिमों ने कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवादियों को करारा सबक सिखाने की मांग की है।