फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chitrakoot News: नाबालिग से दुष्कर्म में 20 साल की कैद

विज्ञापन
विज्ञापन
चित्रकूट। बकरी चराने गई किशोरी से दुष्कर्म में न्यायालय ने दोषी को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही सात हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। इसके अलावा दोषी के माता-पिता को भी चार-चार हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

रैपुरा थाना क्षेत्र की महिला ने बताया कि 6 जुलाई 2022 की दोपहर उसकी 14 वर्षीय बेटी धान की फसल की रखवाली कर रही थी। साथ ही बकरी भी चरा रही थी। खेत से दूर गई बकरी को पकड़ने के लिए बेटी चली गई। वहां पर गुड्डू उसकी बेटी को जबरन तालाब के पास घसीटकर ले गया और दुष्कर्म किया।
घर लौटने पर बेटी ने आपबीती बताई। इस पर वह उलाहना देने आरोपी के घर गई। वहां गुड्डू के पिता किशोरी लाल और मां विषमतिया ने भी गाली गलौज किया व जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया और न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया था।
विज्ञापन

बुधवार को बचाव और अभियोजन पक्ष के अधिवक्ताओं की दलीलें सुनने के बाद विशेष न्यायाधीश रेनू मिश्रा ने दुष्कर्म का दोष सिद्ध होने पर गुड्डू को 20 वर्ष कठोर कारावास की सजा सुनाई। साथ ही मुख्य आरोपी के पिता किशोरी लाल व मां विषमतिया को भी चार-चार हजार रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें