नवनीत व रोशनी ने फर्राटा में बाजी मारी
चित्रकूट। युवा कल्याण एवं प्रावि. विभाग ने जिला स्तरीय पुरुष व महिला की खुली ग्रामीण खेलकूद दो दिवसीय प्रतियोगिता का आयोजन शहर के खेल स्टेडियम में किया। जिसका शुभारम्भ करते विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय ने कहा कि खेलकूद ग्रामीणों के लिए हो रही खेलकूद प्रतियोगिता से गांव के खिलाड़ियों को अवसर मिला है। जिला स्तरीय पुरुष व महिला खुली ग्रामीण प्रतियोगिता में 100 मीटर दौड़ बालिका वर्ग में रोशनी प्रथम, आकांक्षा देवी द्वितीय रही। चक्का फेंक में हेमा देवी प्रथम, अंतिमा द्वितीय रही। गोला फेंक में हेमा देवी प्रथम, रोशनी द्वितीय रही। बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में नवनीत कुमार प्रथम, द्वितीय याकुब द्वितीय, 400 मीटर दौड़ में नसीम प्रथम, अजय कुमार द्वितीय रही। 1500 मीटर में गोपाल प्रथम रहे। चक्का फेंक में विनीत कुमार प्रथम रहे। इस मौके मेें युवा कल्याण अधिकारी रमेश कुमार, व्यायाम प्रशिक्षक मतंगजन प्रसाद कुशवाहा, राजेंद्र त्रिपाठी, काशी प्रसाद कुशवाहा, तुषार कान्त शास्त्री, श्याम सुंदर यादव, जितेंद्र त्रिपाठी, रमेश चंद्र कुशवाहा, विनोद सिंह, जय सिंह, श्रवण दीक्षित, प्रेम नरेश आदि मौजूद रहे।