फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण महिलायें हुई डिजिटल साक्षर

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं को बांटा डिजिटल साक्षरता प्रमाणपत्र
विज्ञापन

पहाड़ी। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इं. लि. के तत्वाधान में पहाड़ी ब्लाक के ग्राम बक्टा बुजुर्ग में ग्रामीण महिलाओं को प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान का प्रमाण पत्र बांटा गया। अभियान को सफ ल बनाने के लिये केन्द्र संचालक हेमेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि देश में महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया जा रहा है। जिसको ध्यान में रखकर उसने समाज में परिवर्तन लाने के लिए शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं को आगे लाने का प्रयास किया है। अभियान में सफलता के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया। जिला समन्वयक बदरूद्दीन खान ने बताया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण डिजिटल साक्षरता अभियान के अंतर्गत 10 दिवसीय नि:शुल्क ट्रेनिंग ग्रामीण स्तर पर दी जा रही है। इस मौके पर इंद्रसेन सिंह, मनीष सिंह, राजेन्द्र सिंह, गौरीदत्त त्रिपाठी, राहुल शुक्ला, सोमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें