गोशाला में चारे-पानी का कराएं इंतजाम
चित्रकूट। नगर पालिका के अस्थाई गोशाला में कपड़ा व्यापारी ने भूसा देकर सहयोग किया। जन सहयोग से अन्ना गोवंशों के चारा-पानी का प्रबंध हो रहा है। बुंदेली सेना के जिलाध्यक्ष अजीत ने जिलाधिकारी से अस्थाई गोशाला में उचित प्रबंध कराने की मांग की है। बताया कि पिछले 33 दिनों से जन सहयोग से गोवंशों की पूर्ति की जा रही है। जिलाधिकारी से मांग की है कि गोशाला में भूसा आदि की नियमित व्यवस्था कराई जाये। साथ ही पेयजल संसाधन बढ़ाकर छाया के जल्द प्रबंध हों। गर्मी दिनोंदिन तेज हो रही है। जिससे जानवरों को भारी दिक्कतें होंगी। मंगलवार को कपड़ा व्यवसायी ठाकुर सिंधी ने गोशाला पहुंचकर पांच सौ पत्ता गोभी व तीन क्विंटल भूसा खिलाया। इस मौके पर नगर पालिका के वारिश खान, दुलीचन्द्र, मो. असहाब आदि मौजूद रहे।