वृद्ध किसान की मौत, डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप
चित्रकूट। शिवरामपुर चौकी क्षेत्र के तरांव निवासी राजेंद्र पांडेय (60) पुत्र सूर्यभान की मंगलवार की सुबह जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भतीजे कुलदीप ने आरोप लगाया कि सोमवार को अचानक बाबा की तबियत घर में ज्यादा बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए। आरोप लगाया कि जहां डाक्टर व स्टाफ ने उनके इलाज में लापरवाही की। कई बार बुलाने पर भी कोई स्टाफ नहीं आया आखिर में मंगलवार की सुबह बाबा की मौत हो गई। इस मामले में सीएमएस डा. एसएन मिश्रा ने बताया कि ऐसी कोई शिकायत नहीं मिली है। हर मरीज का यथोचित इलाज कराया जाता है। ब्यूरो