पानी की टंकी से कूदकर युवक ने की खुदकुशी
चित्रकूट। अज्ञात कारणों के चलते किशोर पानी की टंकी से कूद गया। आसपास लोगों ने देखा तो जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजन बगैर पोस्टमार्टम शव घर ले गए हैं। सदर कोतवाली के अहिरन पुरवा निवासी सुभाष यादव का पुत्र छोटू (16) बीती देर शाम घर के समीप बनी टंकी पर चढ़ गया और जब तक लोग कुछ समझ पाते उसने छलांग लगा दी। यह देख वहां अफ रा-तफ री मच गई। आनन-फ ानन जिला अस्पताल ले गए। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि बीमारी से ग्रसित था।