आज मुख्यालय में जुटेंगे जिले भर के शिक्षक कर्मचारी
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर जारी रहा धरना
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। पुरानी पेंशन की मांग को लेकर कर्मचारियों व शिक्षकों का दूसरे दिन भी धरना शहर सहित ब्लाक परिसरों में किया गया।
पुरानी पेंशन की मांग को लेकर तीन दिवसीय आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें तहसील परिसर में दिए गए धरने में जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय ने कहा कि 31 अगस्त को कार्य बहिष्कार के साथ विशाल असहयोग आंदोलन किया जाएगा। जिसमें जिले के सभी कर्मचारी जिला मुख्यालय में प्रदर्शन करेंगे। मंच के संयोजक वीरेंद्र द्विवेदी, अवधेश प्रताप सिंह व जगबली सिंह ने कहा कि दिल्ल तक आंदोलन किया जाएगा। शकुंतला वर्मा ने कहा कि एकता के माध्यम से ही सरकार को झुकने के लिए विवश किया जाएगा। इस मौके पर जगमोहन सिंह, मोतीलाल सिंह, मंजूराय, अशोक सिंह, नत्थू राम शुक्ला, राधेश्याम, अतुल देव यादव, सुशील कुमार, मनीष द्विवेदी, अरुण श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। वही मऊ ब्लाक में आलोक गर्ग,मनीष वर्मा, रामलोटन पांडेय, शिवपूजन शुक्ल, कमलेश रामप्रसाद, आखिलेश सिंह आदि मौजदू रहे। मानिकपुर में हरीशंकर त्रिपाठी, विनय शुक्ल आदि मौजूद रहे। पहाड़ी व रामनगर ब्लाक परिसर में भी शिक्षक कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया।