हादसे में महिला समेत छह घायल
चित्रकूूट। सदर कोतवाली क्षेत्र के देवांगना मार्ग पर बेकाबू बोलेरो पलट गई। जिसमें सवार बरूई निवासी राजाराम पुत्र चुनकई, सोनिया पत्नी छोटा, जनवारा निवासी गणेश पुत्र चुन्नू और भूरा पुत्र गजराज घायल हो गए। बताया गया है कि राजाराम अपनी पुत्री को ससुराल से विदा कराकर ला रहा था। इसके अलावा सदर कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर मकरी पहाड़ी निवासी मन्नू खरे पुत्र देवनारायण की बाइक पर खोह के पास प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसने हेलमेट नहीं पहना था। गंभीर हालत में उसे सतना रेफर किया गया है।