बाइक की टक्कर सें पिता पुत्र घायल
चित्रकूट। निमंत्रण से लौट रहे बाइक सवार पिता पुत्र की टक्कर ओबरी रोड़ पर सामने से आई बाइक से हो गई। जिसमें सकरौली निवासी मोहन पुत्र बुधुआ व उसका पुत्र राजेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को यूपी 100 ने जिला अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद घायल पिता पुत्र केा सतना रेफर किया गया है। बाइक चालक ने हेलमेट पहना था। ब्यूरो