चित्रकूट। जिल के मानिकपुर में संचालित जवाहर नवोदय विद्यालय के हाईस्कूल के छात्र आशीष कुमार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में शामिल होगा। मंगलवार को छात्रों के लिए होने वाले मन की बात प्रसारण कार्यक्रम में कई छात्रों के साथ आशीष का भी चयन हुआ है। विद्यालय के प्राचार्य डा.टीएन त्रिपाठी ने बताया कि आनलाइन परीक्षा में राजापुर निवासी आशीष कुमार पुत्र अच्छेलाल (कक्षा 10) का चयन हुआ है। इसके लिए वह सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हो चुका है।
पीएम के मन की बात में शामिल होगा आशीष